Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कृषि कानूनों की प्रतियां जलाए जाने को लेकर पुलिस...

UP News : कृषि कानूनों की प्रतियां जलाए जाने को लेकर पुलिस ने किसान नेता को घर पर रोका

– किसान नेता ने 18 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी चुनार को सौपा
मीरजापुर (हि.स.)। सम्पूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर किसान नेता अली जमीर खान के कृषि कानूनों की प्रतिया जलाए जाने को लेकर शनिवार सुबह से ही पुलिस ने उनके आवास पर डेरा डाल दिया। दोपहर बाद उपजिलाधिकारी चुनार व क्षेत्राधिकारी ने किसान नेता के आवास पर जाकर 18 सूत्री ज्ञापन लिया। नए कृषि कानून के एक वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष अली जमीर खान के नेतृत्व में किसानों को उनके घरों से निकलने के पूर्व ही पुलिस ने रोक दिया। किसान नेता अली जमीर खान ने रसूलपुर स्थित आवास पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सम्बोधित 18 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम चुनार सुरेन्द्र बहादुर सिंह को सौंपा। 
मांग किया गया कि तीनों नए कृषि कानून को वापस लिया किसान हित में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट अविलम्ब लागू किया जाए। डीएपी और यूरिया के बढ़ते कीमतों पर रोक लगाई जाए। किसानों का पेंशन छह हजार रुपये मासिक किया जाए। सरकारी कृषि यंत्रों की खरीद पर पारदर्शिता बरती जाए। गेहं खरीद में क्रय केंद्रों की अनियमितता पर रोक लगाई जाए।
इस दौरान जिला महासचिव धर्मदेव उपाध्याय, अकीलुद्दीन अहमद, शमीम अहमद, सुरेश सिंह, परवेज खान, आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular