Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कूड़ा निस्तारण नहीं करने पर कोटक बैंक, कोटक सिक्योरिटीज...

UP News : कूड़ा निस्तारण नहीं करने पर कोटक बैंक, कोटक सिक्योरिटीज और हल्दीराम पर जुर्माना

नोएडा (हि.स.)। नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को सेक्टर 18 स्थित कोटक बैंक, कोटक सिक्योरिटीज और हल्दी राम पर कूड़ा निस्तारण नहीं करने पर जुर्माना लगाया है। 

 नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की टीम नोएडा सेक्टर 18 में निरीक्षण कर रही थीं। चेकिंग के दौरान कोटक सिक्योरिटीज और कोटक बैंक पर 5 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। ये दोनों संस्थान से निकलने वाले कूड़े को उचित निस्तारण न करके सड़क और अपने कोरिडोर में फैलाए हुए थे। 
 इंदु प्रकाश सिंह ने कहा कि इनके अलावा हल्दीराम एथेनिक फूड लिमिटेड पर भी एक लाख 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। हल्दीराम एथेनिक फूड लिमिटेड ने सूखा एवं गीला कूड़ा अलग अलग नहीं किया था। इसने कूड़े का प्रोसेस भी नहीं किया था। उसका कूड़ा बाहर कॉरिडोर में फैला हुआ था। जिस से अनेक बीमारियों के आने का भी खतरा होता है। इसलिए यह कार्रवाई की गई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular