प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 20 नए मामले कुशीनगर में सामने आए। इस दौरान यहां सिर्फ दो लोग डिस्चार्ज किए गए। यहां अभी 59 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। बीते चौबीस घंटों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 58 नए मरीज मिले हैं, जबकि 49 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। इस दौरान किसी की संक्रमण से मौत नहीं हुई। राज्य में इस वक्त कोरोना के 593 सक्रिय मरीज हैं। 10 जिले प्रतापगढ़, पीलीभीत, मीरजापुर, हाथरस, गोण्डा, फिरोजाबाद, एटा, चित्रकूट, अमेठी और अलीगढ़ अब कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। 45 जिले ऐसे हैं, जहां बीते 24 घंटों में कोरोना का एक भी नया मामला नहीं मिला।
यह भी पढ़ें : DIOS और प्रधानाचार्य सहित तीन निलंबित; EO पर कार्रवाई तय
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
