Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News :कुएं में मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

UP News :कुएं में मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

देवरिया (हि.स.)। लार थाना क्षेत्र के मटियारा जगदीश में  एक व्यक्ति का शव रविवार को गांव के कुएं में मिला। लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शव देने से इनकार कर दिया। ग्रामीण उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं है।
लार थाना क्षेत्र के मटियारा जगदीश गांव के रहने वाले आलम शाह (40) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह पिछले 20 वर्षों से अपने ससुराल में नवासे पर मटियारा जगदीश में रहता था। उसकी शादी इरशाद खान की बेटी मसीहना खातून से हुई थी। आलम शाह 19 नवंबर की शाम को छठ घाट पर गया था। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। परिवार के सदस्य शनिवार को दिन भर खोजते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के कुएं में आलम शाह का शव को देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची लार पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला। आलम की मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी मसीहना खातून, बेटा रियाज, रोज मोहम्मद, मेराजुद्दीन, सेराजुद्दीन और बेटी मैगिस और नरगिस का रो-रोकर बुरा हाल था। आलम की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश था। लोग उसकी हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को शव देने से इनकार कर दिया। वह आला अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। आलम शाह के चेहरे पर काफी जख्म के निशान हैं। आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।

इस संबंध में थानेदार टीजे सिंह ने बताया कि मजदूर का शव गांव के कुएं में मिला है। लोगों को समझा-बुझाकर कोशिश की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular