Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किसान विरोधी है भाजपा सरकार : राजीव सिंह

UP News : किसान विरोधी है भाजपा सरकार : राजीव सिंह

रामसनेहीघाट, बाराबंकी । सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पर सपाइयों ने पूर्व कृषि राज्य मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह की अगुवाई में विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। उप जिलाधिकारी को दिये गए ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों और उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाए एवं निम्नतम मूल्य एमएसपी की गारंटी दी जाए। इसी तरह प्रदेश में किसानों का गन्ने का बकाया का भुगतान 15 हजार करोड़ तत्काल दिलाने, किसानों पर थोपे गये काले कृषि कानून को तत्काल वापस लिया जाए। ज्ञापन में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाद बीज कीटनाशक दवाएं, कृषि यंत्र इत्यादि के बढ़ते मूल्यों पर रोक लगाने, बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने की मांग की गई है। इसी तरह प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमों को तत्काल वापस लेने एवं उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की गई है। सपाइयों ने प्रदेश में सरकार द्वारा किए जा रहे संगठित अपराध को अबिलंब बंद करने, प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को तत्काल ठीक करने, बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, कोरोना काल में सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराने एवं मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की गई है। इस अवसर पर कुंवर रितेश कुमार, बच्चा सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश प्रताप सिंह, डीडीसी चक्खन यादव, सोनू यादव, बिन्नू जायसवाल, युवा नेता अनुपम जायसवाल, डॉ. एम एल साहू, अंबिका प्रसाद वर्मा, डा. ज्ञान प्रकाश यादव, निर्मल यादव, पप्पू यादव, मनोज यादव राम धीरज आदि सपाई मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular