Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किसान मजदूर संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर किया...

UP News : किसान मजदूर संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

बागपत(हि.स.)। जिले के बड़ौत तहसील में शुक्रवार को बकाया गन्ना भुगतान सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किसान मजदूर संगठन ने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।जिलाध्यक्ष कालूराम तोमर के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर किसान बड़ौत तहसील पहुंचे और परिसर में धरना देकर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसानों को अविलंब ब्याज सहित गन्ना भुगतान कराया। इसके अलावा किसानों का नलकूप के बिल और कृषि ऋण को माफ किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की काटी गई आरसी को तुरंत वापस लिया जाए और बेसहारा गोवंशों के लिए पर्याप्त आश्रय स्थलों का निर्माण कराया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर यशवीर सिंह, अनु मलिक, मुकेश, मौहम्मद ताज, सुभाष, रविंद्र, आकाश, सुधीर, रणधीर सिंह, गौतम तोमर, सुमित तोमर, कालूराम, देवेंद्र आदि मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular