Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किसान पंचायत में प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलने पर जयंत...

UP News : किसान पंचायत में प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलने पर जयंत चैधरी का विरोध


बागपत (हि.स.)।
 बागपत जनपद के ढिकौली गांव में रविवार को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चैधरी ने किसान पंचायत को  संबोधित किया। जयंत चैधरी ने कहा कि सरकार किसानों की विरोधी हो गयी है। आपसे सरकार बनी है। आपने सरकार बनायी है। लेकिन आपकी सरकार आपकी बात नहीं सुन रही है।
किसान ने किया जयंत के भाषण का विरोध जयंत चैधरी के अपने भाषण में कुछ तल्ख बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कही तो किसानों ने इसका विरोध किया। किसानों ने जयंत को रोका तो जयंत ने अपने वाक्य बदल दिए। इसके बाद बोले कि चुनाव को लेकर फैसला लेने का समय आ गया है। दिन रात सोचना पडेगा, चुनाव भी अपको ही लडना पडेगा। 
रची थी हिंसा की साजिश 
जयंत चैधरी ने कहा कि सिंधु बॉर्डर पर तंत्र ने हिंसा की साजिश रची थी। वीडियो जारी करने वाले पत्रकार तंत्र के निशाने पर है। निष्पक्ष पत्रकारिता करने वालो पत्रकारों के भी हम साथ है।  सरकार किसान आंदोलन को दबाना चाहती है। पहले उन्होंने खालिस्तानी का पैंतरा इस्तेमाल किया। कोशिश की गई कि किसानों पर ऐसा आरोप लगा दो कि ये आंदोलन दब जाए। फिर 26 जनवरी के दिन जो भी हुआ उसे एक तैयारी के साथ पेश किया गया और अब इस बात पर आ गया है कि यह तो किसानों को नहीं जाटों का आंदोलन है।
किसानों के पक्ष में हो रही पंचायतेंजयंत चैधरी ने कहा कि माहौल बनाने के लिए किसानों के पक्ष में पंचायत करने की आवश्यकता इसलिए पडी। क्योंकि लोग कहते है कि यह तो सीमित आंदोलन है। लेकिन हम इस किसान आंदोलन को  पूर्वांचल तक लेकर जा रहे है। खेती से जुडे लोग हमारी पंचायतों में आ रहे हैं आज वक्त खडा होने का है एक साथ जुटने का है किसानों को एकत्र होने का है। 
कुनबा बढाने पर जोर जयंत चैधरी ने पंचायत में शमिल होने आये लोगों को अपना कुनबा बढाने पर जोर दिया ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके। पंचायत से लौटे तो बैठे नहीं अपना कुनबा बढाकर चलना है। कुछ नये लोग हमारे साथ आए है। बसपा और सपा के लोग हमारे साथ आ रहे हैं। ये किसान पंचायत है। ये पंचायत हमारी भावनाओं से जुडी हैं। हमे हर विधायक की कुर्सी पर निगाह रखनी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular