बागपत(हि.स.)। जिले के दोघट थाना क्षेत्र के दाहा निवासी एक किसान ने रविवार को भाजपा नेताओं के नाम अपने खून से पत्र लिखा है।
किसान पप्पन राणा ने पत्र में लिखा है कि ‘तीन माह से दिल्ली बार्डर पर धरने पर बैठे 250 किसानों की मौत हो चुकी है, लेकिन सरकार कृषि कानून वापस नहीं ले रही है। भाजपा नेताओ की आत्मा उन्हें झकझोरती होगी, ऐसे में या तो काले कृषि कानून सरकार से वापस कराये या सरकार छोड़कर आ जाएं।
पत्र में लिखा है कि केन्द्र सरकार किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है। जबकि किसान परेशान है। किसान आन्दोलन में किसानों की मौत के बाद भी सरकार उनकी सुध नहीं ले रही। ऐसे में आपकी आत्मा जरूर आपको धिक्कारती होगी, ऐसे में सरकार छोड़कर किसानों के साथ आ जायें।
आगे लिखा है कि किसान संकट में है। ऐसे में इतिहास में आपका नाम कहां होगा, इसपर विचार करें। काले किसान बिलों का विरोध करते हुए सत्ता का त्याग कर दो। यह खुला पत्र प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री व भाजपा नेताओं समेत सभी के लिए है। अंत में लिखा है ‘यह एक किसान का बेटा आपसे निवेदन कर रहा है’।
UP News : किसान ने भाजपा नेताओं के नाम खून से लिखा पत्र
RELATED ARTICLES
