Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किसान नेताओं ने किया थाने का घिराव, युवा जिलाध्यक्ष...

UP News : किसान नेताओं ने किया थाने का घिराव, युवा जिलाध्यक्ष को जेल भेजने का विरोध

फिरोजाबाद(हि.स.)। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष को जेल भेजने के विरोध में किसान नेताओं ने शुक्रवार को थाना जसराना का घेराव किया। इस दौरान उनकी पुलिस से जमकर हाकटाक हुई। वही पुलिस ने जामा तलासी में युवा जिलाध्यक्ष से तमंचा मिलने पर जेल भेजने की बात कही है।

फरिहा रोड पर गुरुवार की रात भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू एक अंडे के ठेल पर अण्डा खा रहा था। वही पास में उसकी गाड़ी भी खड़ी थी। ब्रजकिशोर के परिजनों के अनुसार तभी उस समय पुलिस की जीप में दिहुली चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह अपने हमराहों सहित वही आ गये।

उन्होंने गाड़ी हटाने को कहा जिस पर बिरजू और दरोगा में विवाद ही गया। बिरजू के परिजनों का यह भी आरोप है कि जब बिरजू गाड़ी हटा रहा था तभी दरोगा कृपाल सिंह ने उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली और उसके साथ दरोगा और सिपाहियों ने जमकर मारपीट की फिर बिरजू को गाड़ी सहित थाने ले आये जहा उस पर एक तमंचा और 07 कारतूस के साथ सरकारी कार्य मे बाधा की रिपोर्ट दर्ज कर रात में ही उसका मेडिकल करा कर उसे सुबह जेल भेज दिया।

इधर, जब बिरजू के साथ हुई घटना की जानकारी जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, बॉबी यादव, बिजेंद्र सिंह टाइगर को हुई तो उन्होंने घटना की जानकारी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव भारतीय किसान यूनियन किसान के शिवप्रताप सिंह को दी। देखते ही देखते काफी संख्या में किसान और यूनियन के पदाधिकारी जसराना थाना पहुच गए। इस दौरान इंस्पेक्टर फतेहबहादुर सिंह और किसान यूनियन के पदाधिकारियों के वीच जमकर बहस हुई। सभी किसान यूनियन के पदाधिकारी पुलिस कप्तान से मिलने जिला मुख्यालय चले गए।

किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिवप्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने हमारे युवा जिलाध्यक्ष को अपराधियों की तरह पीटा और उस पर तमंचा लगाकर उसे जेल भेज दिया है। उनका कहना है कि अगर दरोगा कृपाल सिंह पर कार्यवाही नहीं हुई तो किसान यूनियन के लोग धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

वही थाना प्रभारी जसराना फतेहबहादुर भदौरिया ने बताया कि चेकिंग के दौरान ग्राम नगला नाथुआ निबासी बिरजू यादव पर तलासी के दौरान तमंचा व सात कारतूस मिले है जिस पर उसे जेल भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular