Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किसान की हत्या में फरार तीन आरोपित गिरफ्तार

UP News : किसान की हत्या में फरार तीन आरोपित गिरफ्तार

प्रयागराज (हि.स.)। जनपद की खीरी पुलिस ने 17 जनवरी को सिरहिर गांव में हुई किसान की हत्या मामले में बुधवार दोपहर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपितों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया। 

अपर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में खीरी के सिरहिर मोजरा पटेहरा निवासी चांद वोडवर व हरेन्द्र वसिष्ठ सिंह तथा शिवकली पत्नी मानसिंह है। टीम ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं लाठी बरामद किया है। 

गौरतलब है कि 17 जनवरी की सुबह खीरी के सिरहिर गांव निवासी इन्द्रदेव मिश्रा 55 वर्ष की जमीन विवाद में हत्या कर दी गई थी। इस सम्बन्ध में मृतक के बेटे नितेश कुमार मिश्रा की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही थी। 

थानाध्यक्ष खीरी संतोष कुमार सिंह चौकी प्रभारी लालतारा मशीद खान व अन्य पुलिस बलों की मदद से मुखबिर की खास सुचना पर घेराबंदी कर ग्राम गडरी गौशाला के पीछे से आरोपितों को गिरफ्तार     

RELATED ARTICLES

Most Popular