Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किसान की लाश रेलवे ट्रैक के किनारे मिली, पुलिस...

UP News : किसान की लाश रेलवे ट्रैक के किनारे मिली, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

वाराणसी (हि.स.)। फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर रेलवे स्टेशन के आउटर व होम सिग्नल के बीच रविवार को 50 वर्षीय किसान का शव निर्जन झाड़ी में मिला। सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गये। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाबतपुर रेलवे स्टेशन के आउटर व होम सिग्नल के बीच रेलवे ट्रैक से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर झाड़ी के झुरमुट में एक व्यक्ति के शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। तब तक वहां स्टेशन मास्टर भी पहुंच गये। उन्होंने फूलपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस को काफी प्रयास के बाद शव के शिनाख्त में सफलता मिली। मृतक की पहचान उसके जेब से मिले कागजात के आधार पर हुई। मृतक की पहचान बड़ागांव थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी किसान बच्चे लाल राजभर के रूप में हुई। सूचना पर किसान के परिजन और पुत्र भी वहां पहुंच गये।

RELATED ARTICLES

Most Popular