Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किसान की गोली मारकर हत्या

UP News : किसान की गोली मारकर हत्या

संभल । जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र में शनिवार रात रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने रविवार को बताया कि कल रात गुन्नौर थाना क्षेत्र के खिरकवारी गांव में दलवीर यादव (40) की अवधेश यादव नामक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि कल सुबह दोनों के बीच खेत पर रास्ते से निकलने को लेकर गाली-गलौज और हाथापाई हुई थी तथा फिर शाम को भी झगड़ा हुआ। इस दौरान अवधेश ने दलवीर की गोली मारकर हत्या कर दी। मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular