Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किसानों पर जबरन कृषि कानून थोपकर लोकतंत्र की हत्या...

UP News : किसानों पर जबरन कृषि कानून थोपकर लोकतंत्र की हत्या करना चाहती केंद्र सरकार – रावण

बिजनौर (हि.स.)। मोहल्ला जाब्तागंज में आयोजित कार्यक्रम में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ का जोरदार स्वागत किया गया। चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि देश में सच को दबाया जा रहा है, खुली लोकतंत्र की हत्या की जा रही है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शुक्रवार को मोहल्ला जाब्तागंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज देश का किसान परेशान है। अन्नदाता आंदोलन करने पर मजबूर है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। हक की बात करना देश में गलत है, सच को दबाया जा रहा है। खुली लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, जिसका आजाद समाज पार्टी विरोध करती है।
उन्होंने कहा जनहित के लिए वो अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।  देश की हर मां की दुआ चंद्रशेखर आजाद के साथ है। सच का साथ उन्होंने हमेशा दिया है और हमेशा देते रहेंगे। कुछ भी हो जाए जमीर नहीं बेच सकता। 

शेरकोट में कार्यक्रम में शामिल होने से पहले नजीबाबाद में भीम आर्मी समर्थक रॉबिन के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उनका स्वागत हुआ। उन्होंने नजीबाबाद में शीघ्र ही एक एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। 

 
Submitted By: Edited By: Deepak Varun

RELATED ARTICLES

Most Popular