गाजियाबाद(हि.स.)। विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे के किसानों ने मंगलवार को मोदीनगर तहसील का घेराव किया और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इण्डिया व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर पर किसानों ने 21 जून को एक्सप्रेस वे को बंद कराने का ऐलान भी किया। किसानों ने एनएचएआई जिला प्रशासन के अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया।
मंगलवार को सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर दर्जनों गांव के किसान मोदीनगर तहसील पहुंचे और लगभग दो घंटे तक उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बैठकर धरना दिया और घेराव किया। आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबली गुर्जर दोसा एवं सतीश राठी ने कहा कि अगर 20 जून तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो 21 जून को मुरादाबाद गांव के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान वहीं पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। किसानों ने अम्नी मांगों से सम्बंधित एक ज्ञापन एसडीएम मोदीनगर को सौंपा।
UP News : किसानों ने किया मोदीनगर तहसील का घेराव, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे 21 जून को करेंगे जाम
RELATED ARTICLES
