-प्रदेश में 01 अप्रैल से 15 जून तक होगी गेहूं खरीद
संजय सिंह
लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश सरकार रबी विपणन वर्ष 2021-22 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत किसानों से सीधे गेहूं की खरीद 01 अप्रैल से 15 जून तक करेगी। गेहूं की बिक्री के लिए किसानों को खाद्य तथा रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। किसानों का पंजीकरण प्रारम्भ हो गया है। किसान स्वयं अथवा साइबर कैफे व जन-सुविधा केन्द्र के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।
प्रदेश के खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष आॅनलाईन टोकन की व्यवस्था की गयी है। लोकेशन व पते की जानकारी प्रदान करने के लिए क्रय केन्द्रों की जियो टैगिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए नामिनी की व्यवस्था भी की गयी है। केन्द्र प्रभारी द्वारा किसान का गेहूं अस्वीकरण की दशा में तहसील स्तर पर कार्यरत क्षेत्रीय विपणन अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष अपील की व्यवस्था की गयी है।
उन्होंने बताया कि किसान किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-1800-150 या सम्बन्धित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी या ब्लाॅक के विपणन निरीक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से यह भी अपील की है कि किसान गेहूं को ओसा कर, छनने से मिट्टी, कंकड़, धूल, विजातीय पदार्थों को हटाकर एवं अच्छी तरह सुखाकर क्रय केन्द्रों पर बेचने के लिए लायें।
UP News : किसानों को गेहूं की बिक्री को खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य
RELATED ARTICLES
