Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किसानों के आंदोलन को कुचलने का षड्यंत्र रच रही...

UP News : किसानों के आंदोलन को कुचलने का षड्यंत्र रच रही भाजपा : अरुण तोमर

बागपत(हि. स.)। जिले के कोतवाली बड़ौत क्षेत्र में गाजीपुर बॉर्डर पर विधायक की मौजूदगी में किसानों के साथ मारपीट करने के मामले में रालोद के प्रेस प्रवक्ता अरुण तोमर उर्फ बॉबी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता की। उन्होंने गृह मंत्रालय से भाजपा विधायक पर कार्रवाई की मांग की। 
रालोद के प्रेस प्रवक्ता अरुण तोमर उर्फ बॉबी ने कहा कि भाजपा इस समय किसानों के आंदोलन को कुचलने का षड्यंत्र रच रही है। गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा विधायक नन्दकिशोर गुर्जर की मौजूदगी में किसानों के साथ जमकर मारपीट की गई। गृह मंत्रालय को विधायक द्वारा जो पत्र भेजा गया है। उसमें किसानों पर अशोभनीय टिप्पणी की गई है। इसलिए गृह मंत्रालय को विधायक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कल सिंघु बॉर्डर पर भी जो घटनाक्रम हुआ है, वह भाजपा की ही उपज है। भाजपा ने ही वहां के स्थानीय लोगों को भड़काकर किसानों के खिलाफ षड्यंत्र रचा है। भाजपा तानाशाही तरीके से किसानों के आंदोलन को कुचलना चाहती है, लेकिन अब समय आ गया है सरकार को सबक सिखाने का। रालोद किसानों के साथ है और अब उनपर हुए अत्याचारों का पूरा हिसाब लिया जाएगा। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular