Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किसानों की महापंचायत 26 जून को, गाजीपुर बॉर्डर पर...

UP News : किसानों की महापंचायत 26 जून को, गाजीपुर बॉर्डर पर होगा जमावड़ा

गाजियाबाद (हि.स.)। गाजीपुर बॉर्डर पर शनिवार को गाजियाबाद जिला प्रशासन की अग्नि परीक्षा है। खेती कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों की एक बड़ी पंचायत यहां कल होने जा रही है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से गाजीपुर बॉर्डर पहुंच रहा है।

बता दें कि प्रशासन भी पूरी तरह चौकन्ना है। यहां के विभिन्न टोल प्लाजा क ऊपर किसी प्रकार की कोई बद अमनी न हो, इसको लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा गाजीपुर बॉर्डर पर अतिरिक्त तैनाती की गई है।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों का एक बड़ा जत्था ट्रैक्टरों में सवार होकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंच गया। इससे पहले मोदीनगर, मुरादनगर व राजनगर एक्सटेंशन में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नरेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार अपनी जिद छोड़ दे और किसानों से बातचीत कर समाधान निकाले। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नहीं चाहती है कि यह आंदोलन समाप्त हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular