Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किसानों की बैठक में फायरिंग, दो युवकों की मौत

UP News : किसानों की बैठक में फायरिंग, दो युवकों की मौत

शामली (हि.स.)। कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली में गन्ना विवाद को सुलझाने को हो रही बैठक में दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इस फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई। एसपी शामली पुलिस फोर्स के साथ जांच के लिए गांव पहुंचे। 
कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली में शनिवार को गन्ना विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों की मीटिंग चल रही थी। बैठक में गन्ना सचिव भी मौजूद थे। बैठक में गन्ने की पर्ची को लेकर गांव के युवक कर्मवीर की अधिकारियों के साथ कहासुनी हो गई। गांव के ही युवक राहुल ने कर्मवीर का विरोध किया। इससे यह विवाद राहुल और कर्मवीर के बीच होने लगा। इसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग होने लगी। गोली लगने से कर्मवीर व राहुल घायल हो गए। घायलों को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डाॅक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया और गंभीर घायल कर्मवरी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही कर्मवीर ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। राहुल के परिजनों ने एसपी से जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव का कहना है कि डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular