Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ’किसानों का रास्ता ना रोके अधिकारी, धरना स्थल पर...

UP News : ’किसानों का रास्ता ना रोके अधिकारी, धरना स्थल पर वार्ता करें’

गाजियाबाद (हि.स.)। आंदोलन में शामिल होने दिल्ली की ओर बढ रहे किसानों को रोके जाने पर किसान नेता शनिवार को बिफर पड़े। उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से किसानों का रास्ता नहीं रोकने और रविवार को धरनास्थल पर आकर वार्ता करने का आह्वान किया। किसानों को रोकने पर किसान नेताओं ने यूपी गेट पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को पूरी तरह बंद करने की चेतावनी दी।
यूपी गेट पर शनिवार शाम को प्रेस वार्ता में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, किसान नेता सरदार वीएम सिंह, जसवीर सिंह, तेजेंद्र सिंह और बलराज भाटी ने कहा कि आंदोलन में आने वाले किसानों को रोका जा रहा है। किसानों को रोकने पर रविवार को प्रशासन, कमिश्नर और आईजी यूपी बॉर्डर पर आकर किसान नेताओं से वार्ता करें। इसके बाद भी किसानों को रोकने पर हमें मजबूर होकर रास्ते जाम करने पड़ेंगे। अभी तक किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की केवल दिल्ली की ओर जाने वाली लेन को रोका हुआ है, उस पर एक लेन पुलिस और एंबुलेंस के लिए छोड़ी हुई है। दिल्ली से गाजियाबाद की ओर आने वाली लेन पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। पुलिस हमारे साथियों का उत्पीड़न करेगी तो एक्सप्रेस-वे को पूरी तरह जाम कर दिया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि आईजी स्तर के अधिकारियों से आंदोलन स्थल पर बात की जाएगी, नहीं तो एक्सप्रेस वे का रास्ता बंद कर दिया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular