Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किसानों और सरकार के बीच टकराव दुःखद - राजपाल...

UP News : किसानों और सरकार के बीच टकराव दुःखद – राजपाल यादव

– विदेशी सेलिब्रिटिज का भारत के मामलों में दखल देना गलत

प्रयागराज(हि.स.)। मशहूर फिल्म अभिनेता राजपाल यादव शुक्रवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे। दिल्ली बाॅर्डर पर चल रहे किसान आन्दोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसानों और सरकार के बीच टकराव बहुत दुःखद है। विदेशी सेलिब्रिटिज के टिप्पणियों पर राजपाल ने कहा कि भारत के मामलों में दखल देना गलत है।
अभिनेता राजपाल संगम नगरी में माघ मेला में स्नान करने पहुंचे थे। गंगा में डूबकी लगाने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंनेे कहा कि सरकार व किसान दोनों अपने हैं। किसी को भी सही या गलत कहना ठीक नहीं होगा। दोनों के बीच बातचीत कराने के लिए मध्यस्थता कराने को तैयार हूं। जोेर देते हुए उन्होंने कहा कि मध्यस्थता तभी होगी, जब दोनों पक्ष जिद छोड़कर देश की खातिर बातचीत करने को तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि भारत के लोग अपने अंदरूनी मामले सुलझाने में सक्षम हैं। बाहरियों के दलख की आवश्यकता नहीं है। चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं अगले 12 साल तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ूंगा। राजनीतिक दल का यह मतलब नहीं होता कि चुनाव लड़ना जरूरी हो, बल्कि सेवा कार्यों के लिए भी राजनीतिक दलों का गठन होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular