Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किशोर की हत्या मामले में बहन व उसका आशिक...

UP News : किशोर की हत्या मामले में बहन व उसका आशिक गिरफ्तार

प्रयागराज (हि.स.)। कौधियारा थाने की पुलिस ने 23 दिसम्बर बड़गोहना कला गांव में घर के अन्दर हुई किशोर की हत्या का खुलासा करते हुए शनिवार को मृतक की बहन एवं उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया। हत्या में प्रयुक्त औजार लोहे के राड भी बरामद किया। 
गिरफ्तार आरोपितों में कौधियारा के बड़गोहना कला निवासी प्रीती बिन्द पुत्री राम प्रकाश और उसका प्रेमी शिवशंकर बिन्द उर्फ छोटू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद करछना थाना क्षेत्र के बस्तर गांव निवासी है। 
उक्त जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल ने शनिवार शाम बताया कि वारदात की वजह आशनाई से जुड़ा है। वारदात के दिन मृतक 14 वर्षीय अमन कुमार बिन्द के माता-पिता नहीं थे। इसी का फायदा उठाकर मृतक की बहन प्रीती का प्रेमी अपने घर से मिलने आ गया, जिसका मृतक ने विरोध किया। जिससे दोनों ने मिलकर हत्या कर दी और सुबह उसे भगाने के बाद प्रीती ने लोगों को जानकारी दी। दोनों आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular