Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किशोरी को पुलिस ने थाने में बैठाया, आरोपित को...

UP News : किशोरी को पुलिस ने थाने में बैठाया, आरोपित को छोड़ा

मेरठ (हि.स.)। मवाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपह्त किशोरी को बरामद करके थाने में बैठा रखा है, जबकि आरोपित युवक को छोड़ दिया। मंगलवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।

मवाना कस्बे के रहने वाले पीड़ित के मुताबिक, 11 दिसम्बर को उसकी 15 वर्षीय पुत्री अपनी मौसी के घर जा रही थी। इसी दौरान खुर्रम नाम के युवक ने किशोरी का अपहरण कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि उसने आरोपित के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अगले ही दिन उसकी बेटी को बरामद करते हुए खुर्रम को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के नाम पर अब तक उसकी बेटी को महिला थाने में बिठाया हुआ है। जबकि खुर्रम की ऊंची पहुंच के चलते उसे थाने से छोड़ दिया गया है। 
पीड़ित का आरोप है कि कुछ राजनैतिक लोग उस पर अपनी बेटी की शादी आरोपित से करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर उसके परिवार को अंजाम भुगतने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित ने एसएसपी अजय साहनी से शिकायत करते हुए अपनी बेटी को घर भेजे जाने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। एसएसपी ने पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular