Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म केे आरोपित समेत दो...

UP News : किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म केे आरोपित समेत दो गिरफ्तार

बागपत (हि.स.)। बालैनी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपित और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बालैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने किशोरी का घर के पास से कार में अपहरण कर लिया था। इसके बाद किशोरी से दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता के पिता ने बालैनी थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार की दोपहर को बालैनी पुलिस ने आरोपित प्रवेश पुत्र सहेंद्र निवासी गांव लाडवा थाना तितावी मुजफ्फरनगर और उसके साथी सोनू पुत्र वीर सिंह हिंडन पुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular