Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : किरायेदार ने युवती से किया दुष्कर्म की कोशिश

UP News : किरायेदार ने युवती से किया दुष्कर्म की कोशिश

मुरादाबाद । जिले मझोला थाना क्षेत्र निवासी युवती ने किरायेदार पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने मझोला पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक थाना मझोला के लाइनपार इलाके की रहने वाली युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। घर में वह अकेली रहती है। युवती के अनुसार उसके पिता जी ने जीवित रहते हुए मकान के बाहरी हिस्से में बनी दुकान को किराये पर दे दिया था। लेकिन पिता की मौत के बाद किरायेदार काफी समय से किराया नहीं दे रहा है। यह भी आरोप लगाया कि किरायेदार आए दिन उसके ऊपर अभद्र कमेंट करता है। पीड़िता के अनुसार 12 जुलाई को किरायेदार ने घर में घुसकर अश्लील हरकतें की। इसकी शिकायत मझोला पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपी के हौशले बुलंद हो गए। पीड़िता ने बताया कि 15 जुलाई को वह घर में नाश्ता बना रही थी। उसी समय किरायेदार घर के अंदर घुस आया। आरोपी किरायेदार युवती को खीचं कर कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी तमंचा लहराते हुए धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने मझोला पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी किरायेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular