– सवा लाख रुपये की नकदी और लाखों का माल भी आग में खाक, 12 बकरियों की भी मौत
हमीरपुर (हि.स.)। बिंवार थाना क्षेत्र के निवादा गांव में भीषण अग्निकांड में लाखों की सम्पत्ति खाक होने और एक दर्जन बकरियों की झुलसकर मौत होने पर मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें हर संभव मदद दिलाये जाने का भरोसा दिलाया है।
बता दे कि, सोमवार की देर रात निवादा गांव निवासी कामता विश्वकर्मा घर पर किराना की थोक दुकान किये है। उसके घर दुकान पर अचानक भीषण आग लग गयी जिससे 1.20 लाख रुपये की नकदी और लाखों का माल आग में खा हो गया। आग में एक दर्जन बकरियों की भी झुलसकर मौत हो गयी। अग्निकांड की सूचना पर बिंवार थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य प्रारम्भ कराया।
मंगलवार को गांव के लेखपाल कारेलाल ने मौके पर पहुंचकर आग से हुयी क्षति का सर्वे किया है। वहीं पशु चिकित्साधिकारी ने मृत बकरियों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर पीड़ित परिवार को सौंपा है। पीड़ित परिवार ने बताया कि अग्निकांड में पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। राठ क्षेत्र की विधायक मनीषा अनुरागी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया और उन्होंने आर्थिक मदद देने के साथ ही शासन से भी आर्थिक मदद दिलवाने का भरोसा दिया है।
UP News : किराने की थोक दुकान और घर आग में खाक, विधायक ने दी आर्थिक मदद
RELATED ARTICLES
