Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कासगंज पर मुख्यमंत्री मेहरबान, पर्यटन संवर्धन में दिए डेढ़...

UP News : कासगंज पर मुख्यमंत्री मेहरबान, पर्यटन संवर्धन में दिए डेढ़ करोड़

कासगंज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण हुए हैं। इसी उपलक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज पर नजर की है। पर्यटन संवर्धन में डेढ़ करोड़ रुपए की धनराशि विकास के लिए दी है। शूकर क्षेत्र सोरों के लिए 48 लाख का पैकेज दिया है। जिसमें 24 लाख की किस्त भी जारी कर दी है।

शुक्रवार को जिलाधिकारी सीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटक संवर्धन योजना के अंतर्गत कासगंज जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डेढ़ करोड़ की धनराशि विकास के लिए दी है। उन्होंने बताया शूकर क्षेत्र सोरों तीर्थ स्थली को 48.10 लाख की धनराशि दी है। जिसमें पहली किस्त के रूप में 24 लाख रुपया निर्गत कर दिया गया है। पटियाली विधानसभा क्षेत्र के अमीर खुसरो जन्म स्थली के विकास के लिए 43.81 लाख दिए हैं। पहली किस्त के रूप में 21 लाख 90 हजार जारी हो चुके हैं। अमापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राम छितौनी में सीता माता के मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 46 लाख 15 हजार की रकम दी गई है। इसकी पहली किस्त के रूप में 23 लाख अवमुक्त किए गए हैं। तीनों पर्यटन स्थल को विकसित करने के लिए अलीगढ़ की यूपीपीसीएल यूनिट 32 को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय जनता पार्टी के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री की इस पहल पर क्षेत्रवासियों में जिले के विकास के लिए विश्वास जागा है।प्रभारी मंत्री ने किया शिलान्यास
योगी आदित्यनाथ ने जिले के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए जो धनराशि अवमुक्त की है। उसकी घोषणा की गई इसके बाद शुक्रवार को जिले में सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के बाद आयोजित समारोह में पहुंचे प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा ने तीनों के पर्यटन स्थलों के विकास का शिलान्यास भी किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular