वाराणसी (हि.स.)। उदय प्रताप कालेज परिसर में फायरिंग का आरोप लगा कर छात्रों ने मंगलवार को कालेज के मुख्य गेट पर धरना दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा बुझा कर किसी तरह शान्त किया।
कालेज परिसर में छात्रों के दो गुटों में सुबह मारपीट हो गई। इसी दौरान एक दंबग छात्रनेता ने दो चक्र में हवाई फायरिंग कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान वहां मौजूद छात्र अनूप रघुवंशी ने आरोप लगाया कि उसके उपर गोली चलाई गई। जिसमें वह बच गया। अनूप रघुवंशी ने इसकी जानकरी अपने साथियों को दी। तब तक फायरिंग से नाराज छात्र वहां कालेज गेट के सामने धरने पर बैठ गए।
सूचना पर शिवपुर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस अफसरों ने छात्रों को समझा बुझा कर धरना समाप्त कराया। इस मामले में छात्रों की ओर से कोई लिखित तहरीर थाने में नही दी गई। घटना को कालेज प्रबंधन ने भी गंभीरता से लिया है। प्राचार्य ने मारपीट करने वाले छात्रों को चिन्हित किये जाने की बात कही है।
Submitted By: Shreedhar Tripathi Edited By: Mohit Verma
