प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे एक दंपति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। चाची के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहे बाइक सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार को लोनी कटरा थाना क्षेत्र के लखनऊ सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर छबील चौकी के पास हुआ। मंगलवार की सुबह लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के करोरा निवासी श्री कृष्ण अपनी पत्नी ब्रजमावती के साथ लोनी कटरा थाना क्षेत्र के जोरास चाची की अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। दोपहर करीब 12ः00 बजे वह वापस लखनऊ लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर बने अवैध कट से सड़क पार करते समय तेज रफ्तार एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे पत्नी ब्रजमावती की मौके पर मौत हो गई। वही गंभीर दशा में सीएससी त्रिवेदीगंज पहुंचाए गए श्रीकृष्ण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। घर में चल रही धनतेरस व दीपावली की तैयारियां मातम में बदल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें : जब लड़कियों की बात सुन ‘साइलेंट’ हो गए DM!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
