Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कार की टक्कर से बाइक में लगी आग, तीन...

UP News : कार की टक्कर से बाइक में लगी आग, तीन की मौत

प्रादेशिक डेस्क

जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कलान चौराहे के पास गुरुवार की देररात कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक व दो किशोर की मौत हो गई। हादसे के दौरान आग लग जाने से बाइक नष्ट हो गई। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। मृतकों के घर कोहराम मचा है। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के डिहवा भादी गांव निवासी 20 वर्षीय रोहित, 15 वर्षीय अतुल पुत्र संजय व 14 वर्षीय अलसरान पुत्र मखंचू पड़ोसी जिले सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र के कलान अपने किसी रिश्तेदार को छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। नगर में कलान चौराहे के समीप तेज रफ्तार बाइक की विपरीत दिशा से आ रही कार से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीनों मरणासन्न हो गए। टक्कर के फलस्वरूप बाइक में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : डेढ़ करोड़ के फोन बरामद, लूटा गया था मोबाइल से लदा कैंटर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular