Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कार की टक्कर से कारोबारी की मौत

UP News : कार की टक्कर से कारोबारी की मौत

प्रयागराज (हि.स.)। फाफामऊ थाना क्षेत्र के हाजीगंज गांव के समीप रविवार शाम कार की टक्कर से गल्ला कारोबारी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
सोरांव थाना क्षेत्र के सराय बाहर गांव निवासी अंजनी कुमार साहू 38 वर्ष पुत्र रामदीन साहू एक पुत्र और दो पुत्री एवं पत्नी नीलम साहू के भरण-पोषण के लिए गल्ले का कारोबार करता था। रविवार दोपहर घर से अंजनी कुमार साहू मोटरसाइकिल से कहीं जाने के लिए निकला। रास्ते में फाफामऊ के हाजीगंज गांव के समीप उसकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को खबर दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। 

अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि कार की टक्कर से एक कारोबारी की जान चली गई। फाफामऊ थाने की पुलिस परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular