Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कारोबार से परेशान रियल स्टेट कारोबारी ने की खुदकुशी

UP News : कारोबार से परेशान रियल स्टेट कारोबारी ने की खुदकुशी

गाजियाबाद (हि.स.)। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित पाम रोड पर एक रियल स्टेट कारोबारी ने सोमवार को अपने कार्यालय में ही पंखे के हुक से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर एक सुसाइड नोट मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि कारोबार से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।  

इंदिरापुरम निवासी रवि सिसोदिया रियल स्टेट का कारोबार करता था। उसका पाम रोड पर कार्यालय था। सोमवार को कारोबारी का शव कार्यालय में ही पंखे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद कर लिया। 
एसपी सिटी ट्रांस हिंडन ज्ञान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular