Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कांस्टेबल बृजेश वर्मा ने बढ़ाया वर्दी का मान, ब्लड...

UP News : कांस्टेबल बृजेश वर्मा ने बढ़ाया वर्दी का मान, ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चे को दिया रक्त

वाराणसी (हि.स.)। सिगरा थाने में पुलिस कांस्टेबल पद पर तैनात बृजेश वर्मा ने कोरोना काल में फिर वर्दी का मान बढ़ाया है। युवा सिपाही बृजेश ने ब्लड कैंसर से पीड़ित 7 वर्ष के बच्चे को बचाने के लिए अपना रक्त दान किया। सोमवार को इसकी जानकारी होने पर सोशल मीडिया में लोग सिपाही बृजेश के मानवीय पहल की जमकर सराहना करते रहे। अफसरों ने भी सिपाही का उत्साह बढ़ाया। 

बीते रविवार की शाम हड़िया इलाहाबाद निवासी प्रदीप मिश्र ने अपने ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चे की जान बचाने के लिए पीआरवी 4625 पर (इवेंट नंबर P19122007492) रक्तदान के लिए अपील किया था। इसकी जानकारी होने पर सिगरा थाने के सिपाही बृजेश वर्मा  तुरंत कैंसर हॉस्पिटल पहुंचे और सात वर्ष के बच्चे प्रत्यूष मिश्रा की जान बचाने के लिए रक्तदान किया। सिपाही की इस मानवीय पहल की बच्चे के पिता और अन्य परिजनों ने  आभार जताया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular