फिरोजाबाद (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को पंचायत चुनावों को लेकर एक आवश्यक बैठक का आयोजन घर संसार बाई पास रोड स्थित कार्यालय पर किया गया है। बैठक की अध्यक्षता जिले के प्रभारी तथा प्रदेश महासचिव अनिल यादव तथा प्रदेश सचिव अमित सिंह द्वारा की गई। बैठक में अनिल यादव ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव पार्टी पूरे दम-खम के साथ लड़ेगी। प्रदेश सचिव अमित सिंह ने कहा कि जो भी अपना आवेदन चुनाव के लिए देना चाहता है वो जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर अपना आवेदन जिलाध्यक्ष को सौंप सकता है। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि पार्टी पूरे 33 वार्डों पर अपने प्रतियाशी लड़ाएगी, इसके लिए जिलाध्यक्ष द्वारा सभी पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव के लिए वार्डो का प्रभार सौंपा है।
बैठक में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनीष द्विवेदी, जिला प्रवक्ता मनोज भटेले, जिला उपाध्यक्ष कमलेश जैन, जिला उपाध्यक्ष दाऊद खान, जिला महासचिव दुष्यंत कुमार धनगर, जिला महासचिव रामसेवक वैद्य, जिला सचिव जगदीश बाल्मीकि, सेवादल के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग आदि मौजूद रहे।
UP News : कांग्रेस पूरे दम खम से लड़ेगी पंचायत चुनाव-अनिल यादव
RELATED ARTICLES
