Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कांग्रेस ने 60 वर्षों तक किसानों को किया कर्जदार,...

UP News : कांग्रेस ने 60 वर्षों तक किसानों को किया कर्जदार, अब क्यों कर रही है ड्रामा : मोहसिन रजा

कांग्रेस ने 60 वर्षों तक किसानों को किया कर्जदार, अब कर रही है ड्रामा: मोहसिन रजा 
असगर

अमेठी (हि.स.)। किसानों के मुद्दे पर योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने एक बार फिर कांग्रेस को निशाने पर रखा।  गुरुवार को शहीदों की याद में आयोजित चौरा-चौरी शताब्दी समारोह के मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्षों तक किसानों को कर्जदार बनाया और अब उनके नाम पर ड्रामा कर रही है।
 उन्होंने कांग्रेस पर किसानों का शोषण, उनकी जमीन हड़प कर अपने परिवार के लोगों से ही खरीदवाने, जेल भेजने, आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने जैसे कई आरोप लगाए। कहाकि कृषि प्रधान देश भारत में कांग्रेस ने छलने के सिवाय किसानों के लिए कुछ नहीं किया और आज उनके नाम पर भ्रम फैलाकर, विदेशी षडयंत्र कर ड्रामा कर रही है। कहा कि अब उनके इस ड्रामे से कुछ होने वाला नहीं है। 
  मंत्री ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने किसानों की आय दुगनी करने के लिए संकल्पित है। कृषि के साथ पशु, पौधरोपण, बहुफसली खेती को बढ़ावा देने के साथ ही अत्याधुनिक तकनीकी व मशीनों के प्रयोग के लिए प्रशिक्षण भी दिये जा रहे हैं। आज  किसानों की सहायता राशि को उनके खातों में सीधे प्रदान किया जा रहा है।
 कहाकि प्रधानमंत्री ने जब से कमान संभाली है तब से उन्होंने लगातार किसानों की चिंता की है और जो बेहतर से बेहतर योजनाएं हैं उसे लेकर आए हैं। कांग्रेस किस मुंह से बात कर रही और क्यों घड़ियाली आंसू बहाने के लिए जा रही है? हमारी सारी संवेदना किसान भाइयों के साथ है, हमदर्दी है और हम उनके विकास के लिए और उनको आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। 
  रामपुर में किसान के घर जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने पर कहा कि यह घटना गाड़ी का शीशा साफ करने के दौरान हुआ। वे शीशे को साफ कर रहीं थीं। इस पर मंत्री मोहसिन रजा ने प्रियंका पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस के नेताओं को शीशे के बजाए अपना मुंह साफ कर लेना चाहिए। 
 उधर अमेठी में पिछले दस दिनों में दो बीजेपी पदाधिकारियों समेत चार लोगों की हत्या से कानून व्यवस्था चरमरा गई। इस मुद्दे पर प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने अमेठी पुलिस को क्लीनचिट दिया, कहाकि कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी तत्काल अपराधियों को पकड़ कर जेल भेज रहे हैं। हम तेजी से काम कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश में इस तरह की चीजें बहुत कम हो गई हैं। पहले जंगल राज था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular