Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: कांग्रेस ने तय किए 40 प्रत्याशी, इन्हें कहा गया तैयारी...

UP News: कांग्रेस ने तय किए 40 प्रत्याशी, इन्हें कहा गया तैयारी करो

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। मिशन 2022 की सियासी बिसात पर उतारने के लिए कांग्रेस ने लगभग 40 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। इनमें पूर्व विधायक, सांसद, मौजूदा विधायक या चुनावों में नंबर दो पर आने वाले प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी 10-11 सितंबर को यूपी दौरे पर आ सकती हैं। कांग्रेस इन 40 प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने कुछ प्रत्याशियों से एक-एक कर फोन पर सीधे बात की और इन सभी को चुनाव लड़ने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे अपनी तैयारियां तेज करें, मजबूती से लड़ें और जीत कर आएं। पार्टी के निर्देशों के अनुसार काम करें और साफ कहा कि आप पर नजर रखी जाएगी। वहीं कुछ प्रत्याशियों को राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने फोन करके तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। इन नामों में सहारनपुर से इमरान मसूद, प्रयागराज शहर उत्तरी से अनुग्रह नारायण सिंह, शामली से पंकज मलिक, झांसी से प्रदीप आदित्य जैन, बख्शी का तालाब से ललन कुमार, कानपुर की गोविंद नगर सीट से करिश्मा ठाकुर, शोहरतगढ़ सीट से पप्पू चौधरी समेत कई नाम शामिल हैं। गयादीन अनुरागी, बृजलाल खाबरी, अखिलेश प्रताप सिंह आदि को भी चुनाव लड़ने के लिए बोला गया है। इसके अलावा 60 अन्य नामों पर भी प्रियंका गांधी अंतिम रूप से विचार कर रही हैं और इन नामों पर फैसला कर अगले हफ्ते तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि अभी प्रियंका गांधी के दौरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लखनऊ दौरे के दौरान वह विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लेंगी। साथ ही साथ संगठन के विभिन्न नेताओं के साथ चर्चा करेंगी। अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी संगठन की समीक्षा भी करेंगी। इस दौरे में वह पार्टी की राज्य चुनाव समिति और सलाहकार समिति के अलावा अन्य समितियों के साथ भी बैठकें करेंगी।

यह भी पढ़ें : मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार करने वालों की अब खैर नहीं-मार्कण्डेय शाही

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular