Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कांग्रेस के स्थापना दिवस पर विधानसभा वार निकलेगी प्रभातफेरी,...

UP News : कांग्रेस के स्थापना दिवस पर विधानसभा वार निकलेगी प्रभातफेरी, कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

वाराणसी (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए शनिवार को जिला और महानगर इकाई के कार्यकर्ता तैयारी में जुटे रहे। स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता पार्टी संगठन को गतिशील और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ जिले के आठों विधानसभा क्षेत्र से दिनवार प्रभातफेरी निकालेंगे। 
महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के अनुसार, प्रभातफेरी के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। शहरी क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्र में उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रभातफेरी निकालेंगे। जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल के नेतृत्व में ग्रामीण अंचल के पांच विधानसभा क्षेत्र से प्रभातफेरी निकलेगी। 
प्रभातफेरी निकालने के दौरान पदाधिकारी पुराने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। राघवेंद्र चौबे ने बताया कि स्थापना दिवस पर शहर दक्षिणी और रोहनिया विधानसभा क्षेत्र से प्रभातफेरी निकलेंगी। 29 दिसम्बर को शहर उत्तरी और शिवपुर विधानसभा क्षेत्र, 30 दिसम्बर को कैंट, पिंडरा, सेवापुरी से प्रभातफेरी निकाली जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular