Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कांग्रेस के समय किसानों की दशा में कोई परिवर्तन...

UP News : कांग्रेस के समय किसानों की दशा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ : डॉ दिनेश शर्मा

रायबरेली(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के समय में खेती-किसानी पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे उनकी दशा में कोई परिवर्तन नहीं हो पाया। डॉ शर्मा शुक्रवार को अटल जी की जयंती पर आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ये था किसान अपनी खेती करता था और खेती करने के बाद जो उसकी उपज आती थी, उससे वह सिंचाई और अन्य काम कर लेता था और बाकी समय छोटे-छोटे उद्योगों को भी घर पर ही रहकर कर लेता था। किसान पहले पूरी तरह आत्मनिर्भर था। अंग्रेजों के समय में ऐसा कुशासन चला कि जो किसान आत्मनिर्भर रहता था। उस किसान से उन्होंने खेती-किसानी का स्तर बदला। छोटे-छोटे उद्योग धंधों के स्थान पर बड़े-बड़े उद्योग धंधे विकसित किये, जिससे जो किसान खाली समय में अन्य आय को प्राप्त कर लेता था और आत्मनिर्भर रहता था। उस किसान को दूसरों पर निर्भर रहना पड़ा।
उन्होंने कहा कि ये जो कठिनाई थी, वो आजादी के बाद भी तत्कालीन कांग्रेस के समय में भी था और उसमें कोई विशेष परिवर्तन नहीं किया गया। 2014 में देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी और 2017 में योगी आदित्यनाथ जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, इन्होंने हमेशा एक ही उपाय रखा कि कैसे हम किसान भाइयों की आय को दुगुना कर दें। उनकी हमेशा एक ही इच्छा रही कि गांव में रहने वाला जो हमारा अन्नदाता है उसकी आय दो गुनी हो और वह आत्मनिर्भर बन सके। 
गोष्ठी के दौरान अव्यवस्था का आलम ऐसा रहा कि जिससे किसान भड़क उठे। बड़ी मुश्किल से जब जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मोर्चा संभाला और किसानों को समझाया बुझाया तो सब शांत हुए। दरअसल रायबरेली के सिविल लाइन्स में जब देश के प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन जारी था। ठीक उसी समय पब्लिक की कतारों में कुर्सी पर बैठा बुजुर्ग किसान भड़क गया। खैर डीएम वैभव श्रीवास्तव ने स्वयं किसानों के बीच पहुंचकर मोर्चा संभाला और उनकी समस्याओं को सुना तब कहीं जाकर किसान शांत हुए। 

RELATED ARTICLES

Most Popular