मथुरा(हि.स.)। वृंदावन में फरवरी में लगने वाले मिनी कुंभ मेला को लेकर जहां योगी सरकार गंभीर है वहीं प्रदेश के ऊर्जामंत्री इस पर निगरानी बनाए हुए हैं। रविवार को प्रदेश के ऊर्जामंत्री ने निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से कहा कि शिवसेना कांग्रेस की सोहबत में आकर भ्रामक बयानबाजी कर रही है, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें, किसान हमारा अन्नदाता है।
मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सीएम योगी की मंशा है कि यहां भव्य-दिव्य के साथ क्लीन-ग्रीन और सुरक्षित कुंभ आयोजित हो। उसके लिए लगातार हम लोग प्रयासरत हैं, हम ये सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं कि सभी काम काम समय पर पूरे हों। यह क्षेत्र रिजर्व क्षेत्र बने इसको लेकर बहुत जल्दी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी। इसके साथ ही उर्जा मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में देवराहा बाबा आश्रम से लेकर युगल घाट तक का स्थान भविष्य के लिए रिजर्व रहेगा। यमुना मैया में स्नान के लिए मार्ग बना रहे हैं और इसमें फलदार वृक्ष लगाने का आने वाले समय में हम लोग पूज्य संतों के सहयोग से प्रयास करेंगे। ये भगवान राधा-कृष्ण की लीला स्थली एवं क्रीड़ा स्थली है, इसको उसी स्वरूप में हम लोग मां यमुना जी के किनारे रमणीक तरीके से विकसित करेंगे।
कांग्रेस ने भी श्रीराम के अस्तित्व को नकारा था
उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने भी श्री राम के अस्तित्व को नकारा था और अभी शिवसेना कांग्रेस की सोहबत में है, इसलिए कहीं न कहीं शिवसेना की बुद्धि पर भी कांग्रेस का प्रभाव दिख रहा है। इसलिए भ्रामक बयानबाजी शिवसेना के लोग कर रहे हैं। ईश्वर उनको सद्बुद्धि दें। किसान हमारा अन्नदाता है और मैं भी किसान का बेटा हूं। नरेंद्र भाई मोदी की सरकार किसान हितैषी सरकार है और जो कानून हैं किसानों के हित में हैं, लेकिन कांग्रेस और कुछ दल किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। देश का किसान मोदी जी के साथ है, कुछ बड़े किसान हैं जिनको हम समझाने का प्रयास कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अब तक किए गए कार्यों के बारे में अधिकारियों से जानकारी हासिल की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं मेला अधिकारी नागेंद्र प्रताप ने कुम्भ मेला में होने वाले कार्यों की जानकारी नक्शे के माध्यम से दी।
UP News : कांग्रेस की सोहबत में शिवसेना कर रही भ्रामक बयानबाजी – ऊर्जा मंत्री
RELATED ARTICLES
