Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कहासुनी पर पति को डीजल डालकर जलाने की आरोपी...

UP News : कहासुनी पर पति को डीजल डालकर जलाने की आरोपी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना नगला सिंघी क्षेत्र अन्तर्गत पति से कहासुनी के बाद उसे डीजल डालकर जलाने की आरोपी पत्नी के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। 
पीड़ित के भाई त्रिलोकी के अनुसार थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव घुरुकुआ निवासी उसका भाई कन्हैया (22) पुत्र राधाकिशन रविवार की रात घर पर लेटा था तभी उसकी अपनी पत्नी किरन से कहासुनी हो गई। भाई त्रिलोकी का आरोप है कि किरन ने गुस्से में आकर उसके भाई कन्हैया पर डीजल डाल दिया और उसे आग लगा दी। जिससे उसका भाई झुलस गया। चीख-पुकार मचने पर आस-पास के लोग भी मौके पर आ गये और आनन-फानन में कन्हैया को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रैफर कर दिया। 
पुलिस पीड़ित के भाई त्रिलोकी की तहरीर पर पीड़ित की आरोपी पत्नी किरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है। थाना प्रभारी नगला सिंघी का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular