Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: कल्याण सिंह की तेरहवीं संस्कार में शामिल हुए CM Yogi

UP News: कल्याण सिंह की तेरहवीं संस्कार में शामिल हुए CM Yogi

कहा-बाबू जी ने अपना जीवन दलितों, वंचितों, पिछड़ों को समर्पित किया

प्रादेशिक डेस्क

अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अतरौली के केएमबी कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने एक छोटे से गांव में जन्म लेकर समाज सेवा का जो संकल्प लिया था, उसे उन्होंने जीवन भर निभाया। उन्हें जो जिम्मेदारी मिली, वह उन्होंने बखूबी निभाई। सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने पार्टी, सरकार व संगठन के प्रति पूरी ईमानदारी से काम किया। उन्होंने पूरे संकल्प से अपनी जिम्मेदारी को पूरा किया। वह किसी भी त्याग से पीछे नहीं हटे। 1992 में राम मंदिर के लिए विवादित ढांचे के मामले में पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली। उत्तर प्रदेश के अंदर भय मुक्त व ईमानदार सरकार दी। उन्होंने गरीबों व दबे कुचलों के लिए काम किया। सीएम ने कहा कि बाबू जी ने सभी कार्य पूरी निष्ठा से किये। राम मंदिर निर्माण के लिए ढांचे गिराने के मामले में पूरी जिम्मेदारी ली। वह देश मे कुछ विरले लोगों में से एक रहे, जिन्होंने अपने सामने राम मंदिर का निर्माण शुरू होते देखा।

यह भी पढ़ें :  कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने पर ही मिलेगी पूर्ण सुरक्षा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular