Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कर्ज में डूबे बेटे ने खुद रची अपहरण की...

UP News : कर्ज में डूबे बेटे ने खुद रची अपहरण की साजिश, गिरफ्तार

प्रतापगढ़ (हि.स.)। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के युवक ने अपने ही अपहरण की खुद साजिश कर मोबाइल से पिता को मैसेज कर मोटी रकम की मांग की। पिता ने कोतवाली में अपहरण का मुकदमा लिखवा दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूंछतांछ में बताया कि वह कर्ज में डूबा हुआ है और खुद के अपहरण की साजिश रच कर 30 लाख रुपए की मांग किया था। 
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश द्विवेदी ने रविवार को पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि युवक रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूल करता था। ठगी की रकम न लौटानी पड़े इसलिए शातिर ने अपने अपहरण की कहानी रच डाली। गायब होकर घरवालों को मैसेज भेज 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की और जेल भेज दिया। 
अंतू थाना क्षेत्र में नेवादा गौरा डांड के मूल निवासी राम जियावन वर्मा लालगंज कोतवाली के वर्मा नगर खजुरी में रहता है। उनका बेटा हेम बहादुर (30) चार मार्च को घर से निकला तो वापस नहीं आया। राम जियावन ने लालगंज पुलिस से गुहार लगाई तो अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन करने लगी। लालगंज पुलिस व स्वॉट टीम की पड़ताल में पता चला कि हेम बहादुर ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जन भर लोगों से कई लाख रुपये ले लिए हैं। रुपये खर्च कर दिए और नौकरी भी नहीं लगवा पाया। इसलिए रुपये मांगने कोई न कोई रोज आ जाता था। वह लखनऊ चला गया और खुद घरवालों को अपहर्ता बनकर मैसेज कर फिरौती मांगने लगा। पुलिस ने कानपुर, रायबरेली व लखनऊ में उसकी लोकेशन ट्रेस करते हुए शनिवार की रात उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से उसका वह मोबाइल फोन भी बरामद हुआ जिससे फिरौती मांगी जा रही थी। एसपी शिवहरि मीणा ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular