प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। करंट की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई है। इनमें दो बच्चों और महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के सिहानी गेट के राकेश मार्ग पर गली नंबर-3 के सामने छह लोग करंट की चपेट में आ गए। जिला अस्पताल ले जाने पर दो बच्चों और महिला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक युवक और बच्ची ने दम तोड़ दिया। अभी एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि राकेश मार्ग पर गली नंबर-3 के सामने एक दुकान के बल्ब का होल्डर लटका हुआ था, और उसके ऊपर से तार भी जा रहे हैं। ऐसे में बारिश के चलते दुकान के टिन शेड में करंट उतर आया। दुकान पर सामान लेने गई दो बच्ची करंट की चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने के लिए पड़ोसी और फिर बच्चों की मां दौड़ पड़ी तो वह भी करंट की चपेट में आ गईं। इसके अलावा एक पड़ोस की किशोरी भी करंट की चपेट में आ गई। करीब 10 मिनट तक एक ही स्थान पर सभी को तड़पता देख लोगों को करंट का एहसास हुआ, जिसके बाद आनन-फानन बिजली सप्लाई बंद कराकर सभी को अस्पताल ले जाया गया। रायबरेली की रहने वाली जानकी (35) उसकी चार वर्षीय बेटी सुरभि, उसकी भतीजी सिमरन (10) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि हालत नाजुक होने के कारण तीन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान मधुबनी बिहार निवासी लक्ष्मी नारायण (24) और सीतामणी बिहार निवासी उषा की बेटी खुशी (11) ने दम तोड़ दिया। वहीं, एक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने जी टी रोड पर सुदर्शन अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया है।
यह भी पढ़ें : कोरोना की तीसरी लहर की आहट? बढ़ने लगे हैं केस
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
