Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: कमिश्नर ने दरोगा की गाड़ी का कटवाया चालान

UP News: कमिश्नर ने दरोगा की गाड़ी का कटवाया चालान

बगैर नंबर प्लेट लगी कार से चलते थे दरोगा साहब

प्रादेशिक डेस्क

कानपुर। महानगर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां के नौबस्ता थाने के दरोगा की कार का पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने चालान कटवा दिया। बताया जा रहा है कि दरोगा बगैर नंबर प्लेट की कार से फर्राटा भर रहे थे। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन देखते ही पुलिस कमिश्नर ने उनके चालान के आदेश दे दिए। नंबर प्लेट नहीं लगाने पर उनकी कार का पांच हजार का चालान काटा गया। मामला नौबस्ता थाने का है। यहां तैनात दरोगा महेंद्र सिंह ने हाल ही में नई कार खरीदी है। बताया जा रहा है कि नौबस्ता बंबा पर गुरुवार को वह राज्यपाल की टप्च् ड्यूटी में तैनात थे। इसी दौरान पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बगैर नंबर और पुलिस का लोगो लगी कार खड़ी देखी। कमिश्नर ने पूछा कि यह कार किसकी है। दरोगा की कार पता चलते ही, उन्होंने सख्ती से कहा कि पुलिस का लोगो लगवाने के लिए टाइम है, मगर नंबर प्लेट नहीं लग सकी। सख्त कार्रवाई करते हुए कमिश्नर के आदेश पर नौबस्ता थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने दरोगा का 5 हजार का चालान कर दिया। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि अगर ट्रैफिक नियमों का पालन कराने वाले ही उल्लंघन करेंगे तो जनता कैसे करेगी। हम सभी को ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। अगर कोई पुलिस कर्मी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते मिला तो मुरव्वत करने की बजाए उसका चालान जरूर करें। कार में नंबर प्लेट नहीं लगवाने पर दरोगा महेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी 10 पहले ही उन्होंने नई कार खरीदी है। नंबर प्लेट बनने के लिए दी गई है। चालान कटने के बाद उन्होंने कहा कि अब नंबर प्लेट लगवाने के बाद ही गाड़ी चलाएंगे। उन्होंने अपनी गलती को स्वीकार भी किया।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular