वाराणसी (हि.स.)। दी बनारस कमिश्नरी बॉर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार को मतदान के बाद अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार पांडेय और महामंत्री पर अजय कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित हुए।
मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता तारकेश्वर लाल श्रीवास्तव एवं चुनाव अधिकारी माता प्रसाद, फकरुल इस्लाम, ओंकार राय एवं आशीष कुमार की देख रेख में हुए मतदान में 100 में से 93 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के विजेता प्रत्याशी अनिल कुमार पांडेय को 64 मत, निकटतम प्रतिस्पर्धी कैलाश नारायण मिश्र 07 मत, प्रमोद कुमार जायसवाल को 05 मत और मदन कुमार को 16 मत मिला। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण चंद्र मौर्य को 20 मत, जगत नारायण मिश्र को 46 मत, राजकुमार श्रीवास्तव को 27 मत प्राप्त हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सर्वाधिक मत पाकर जगत नारायण मिश्र विजयी घोषित हुए।
महामंत्री पद पर अजय कुमार श्रीवास्तव को 47, आशुतोष कुमार मिश्र को 28 मत, महेंद्र कुमार सिंह को 17 मत प्राप्त हुआ। सर्वाधिक मत पाने वाले अजय कुमार श्रीवास्तव विजयी घोषित किए गए।
अन्य पदों में निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मृणाल सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर अरुण कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र नाथ सिंह यादव, सांस्कृतिक मंत्री पद पर अरुण कुमार श्रीवास्तव, पुस्तकालय मंत्री पर रंजन कुमार सिंह, आय.व्यय निरीक्षक पद पर राजू कुमार प्रजापति निर्वाचित किए गए। प्रबंध समिति के सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनमें इंद्र विशाल दीक्षित, ओम नारायण राय, नीरज श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव चौबे, वीरेंद्र कुमार सिंह, राम जी प्रसाद, राघव मूर्ति श्रीवास्तव, भोलानाथ तिवारी, लाल चंद चौबे, हरिद्वार सिंह शामिल है।
