Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कमरे में मृत मिला प्रतियोगी छात्र

UP News : कमरे में मृत मिला प्रतियोगी छात्र

प्रयागराज(हि.स.)। सोरांव थाना क्षेत्र में फाफामऊ मोहल्ले में किराये पर रहे प्रतियोगी छात्र का शव कमरे में मंगलवार शाम पाया गया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गौसपुर कटरा आनापुर निवासी राम बाबू (22) पुत्र शिवमूरत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए फाफामऊ में किराए का कमरा लेकर रहता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम पड़ोसियों को पता चला कि वह कमरे से बाहर नहीं निकला। आशंका होने पर कमरे के अन्दर देखा तो वह बिस्तर पर मृत पड़ा था। यह जानकारी होते ही गृह स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसके परिजनों को खबर दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल का कहना है कि फाफामऊ में एक छात्र मृत मिला है, जांच की जा रही है। परिवार के लोगों से कोई तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular