Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कबाड़ कारोबारी की हत्या, संदिग्धों की तलाश शुरू

UP News : कबाड़ कारोबारी की हत्या, संदिग्धों की तलाश शुरू

प्रयागराज (हि.स.)। थरवई थाना क्षेत्र में बसमहुआ एवं रामनगर गांव के समीप रविवार रात कबाड़ की दुकान पर सो रहे युवक की सिर में वार करके हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी सोमवार की सुबह होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके संदिग्ध की तलाश कर रही है। हत्या की वजह कारोबार से जुड़ी बतायी जा रही है। 

कौंधियारा थाना क्षेत्र के छौड़िया गांव निवासी राजू उर्फ सलीम (28) पुत्र मो.इदरीश अपने रिश्तेतदार के साथ थरवई के बसमहुआ गांव के समीप कबाड़ का कारोबार करता था। रविवार की रात वह कबाड़ की दुकान पर सो रहा था। 
रात में अज्ञात अपराधियों ने राजू के सिर में किसी हथियार से वार करके उसक हत्या कर दी। सोमवार की सुबह जब लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। उसकी हत्या की खबर मिलते ही राजू के परिवार के लोग भी वहां पहुंचे। हत्या की सूचना पर क्षेत्राधिकारी फूलपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल पहुंचे। हत्या से सम्बन्धित फॉरेन्सिक साक्ष्य जुटाने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। 
अपर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि युवक की हत्या की वजह परिवार के लोग कारोबार से जुड़ा विवाद बताया है। परिजनों ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज करके संदिग्धों की तलाश करने के साथ ही अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular