Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कन्या भ्रूण हत्या व बाल अधिकार की थीम पर...

UP News : कन्या भ्रूण हत्या व बाल अधिकार की थीम पर चलेगा मिशन शक्ति अभियान का दूसरा चरण

-बाल दिवस पर 14 नवम्बर से शुरू होकर अगले वर्ष 21 अप्रैल तक चलेगा दूसरा चरण-अब उप्र में बाल अधिकारों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई 
लखनऊ (हि.स.)।   उत्तर प्रदेश सरकार का मिशन शक्ति अभियान अपने दूसरे चरण में एक नए कलेवर में नजर आएगा। बाल दिवस से शुरू हो रहे दूसरे चरण में महिला अधिकारों के साथ बाल अधिकार कन्या भ्रूण हत्या, यौन अपराधों की रोकथाम के साथ महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि मिशन शक्ति  अभियान का दूसरा चरण पूरे प्रदेश में 14 नवम्बर से शुरू  होकर 21 अप्रैल 2021 तक चलेगा। बाल दिवस पर शुरू हो रहे मिशन शक्ति अभियान में इस बार बालिकाओं व महिलाओं के साथ उत्तर प्रदेश सरकार कन्या भ्रूण हत्या और बाल अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान के साथ प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। 
प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों, 822 ब्लाकों, 59163 ग्राम सभाओं और 189204 आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से राज्य की 24 करोड़ जनता को बाल व महिला अपराधों को रोकने के लिए प्रदेश सरकार 180 दिनों तक विशेष अभियान चलाएगी। मिशन शक्ति अभियान का दूसरा चरण पांच थीमों पर आधारित होगा।
छह महीने चलेगा विशेष अभियानप्रवक्ता के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार महिला एवं बालिकाओं के साथ बाल अधिकारों व बाल श्रम कराने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी। बाल दिवस पर शुरू हो रहे मिशन शक्ति अभियान के दूसरे चरण को एक सतत मिशन के रूप में चलाए जाने के निर्देश प्रदेश की योगी सरकार ने दिए हैं। इसे 180 दिनों तक चलाया जाएगा। बाकायदा सभी कार्यक्रम थीम वार आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की जिम्मेदारी महिला कल्याण तथा बाल विकास पुष्टाहार समेत अन्य विभागों को दी गई है। हर विभाग को अपने निर्धारित दिवस पर थीमवार आयोजित कार्यक्रम को ग्रैंड इवेंट के रूप में आयोजित करना होगा।
ये हैं पांच थीम जिनपर चलेगा अभियान1-बाल एवं महिला अधिकार, मानसिक स्वास्थ्य व मनोसामजिक परामर्श2-कन्या भ्रूण हत्या3-महिला तथा बच्चों की तस्करी, बलपूर्वक भिक्षावृति व बालश्रम4-घरेलू हिंसा5-बाल विवाह 

RELATED ARTICLES

Most Popular