Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कन्याओं का पांव पखार मुख्यमंत्री ने लिया आशीष :नवरात्र

UP News : कन्याओं का पांव पखार मुख्यमंत्री ने लिया आशीष :नवरात्र

गोरखपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्ष पीठाधीश्‍वर महंत योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ नवदुर्गा की उपासना की। उन्होंने नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें अपने हाथ से भोजन कराया।
सोमवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने यहां स्थित शक्ति मंदिर में नवरात्र पर नाथ परंपरा की होने वाली विशेष पूजा में शामिल हुए। नवरात्र में नौ दिन का व्रत व्रत रखा। फिर रविवार को नव दुर्गा स्वरूपा एक से पांच वर्ष की नौ कन्याओं का पूरे विधि-विधान से पूजन किया। अपने हाथों से पांव पखारा और उन्हें भोजन परोसा। 
इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह के समय गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ एवं अखण्ड ज्योति का दर्शन किया। माता सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। इसके बाद हवन-पूजन और कन्या पूजन किया। 35 से ज्यादा कन्याएं और 20 बटुक भैरव शामिल रहे। इस दौरान कन्याओं और बटुकों को भोजन कराया गया। फिर दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular