– विरोध करने वालों को पुलिस ने लाठियां पटक कर खदेड़ा
फर्रुखाबाद (हि.स.)। शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल दरवाजा स्थित रोडबेज बस अड्डे को अतिक्रमण बुधवार को अतिक्रमण से आजादी मिल गई। नगर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यहां गरजी जेसीबी ने बड़े-बड़े धन्ना सेठों के अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को जमीदोज कर दिया।
नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस रोडवेज बस अड्डा पहुंची। जहां सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण हटाने का फरमान जारी किया। नगर पालिका की तीन जेसीबी और रोडवेज बस अड्डे के सामने बनी दुकानों पर कहर बनकर गरजी। दुकानों से सामान बाहर कराने के लिए नगर पालिका कर्मियों को लगाया गया। कुछ ही देर में दुकानों से सामान बाहर कर जेसीबी ने दुकानें तोड़ना शुरू किया। भारी पुलिस बल के आगे दुकानदारों का विरोध ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ। देखते ही देखते दशकों पुराना अतिक्रमण तोड़ दिया गया। कुछ लोगों ने मौके पर पहुंच कर विरोध जताया तो पुलिस ने उन्हें लाठी पटक कर भगा दिया।
बताते चलें कि, रोडवेज बस स्टेशन के मुख्यद्वार और सामने कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर दुकाने बना रखी थीं। जिसकी बजह बस अड्डे के सामने हमेशा जाम लगा रहता था। कई दशक से अतिक्रमण कारी जिला एवं पुलिस प्रशासन पर भारी पड़ रहे थे। आज जिलाधिकारी मानवेन्द्र के कड़े निर्देश के बाद परिवहन निगम का यह बस अड्डा अतिक्रमण से मुक्त हो गया। नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार ने बताया कि अतिक्रमण फर्रुखाबाद की आम समस्या बन गई थी।इस बजह अभियान चला कर अतिक्रमण हटवाया जा रहा है।
UP News : कई दशक बाद अतिक्रमण से आजाद हुआ फर्रुखाबाद का बस अड्डा
RELATED ARTICLES
