Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ओवैसी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

UP News : ओवैसी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस-इ-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम ) भी किस्मत आजमा रही है। ओवैसी ने यूपी चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी दी है। जानकारी के लिए बता दें कि AIMIM की तरफ से जो सूची जारी की गई है, उसमें ये उम्मीदवार शामिल हैं :

9 उम्मीदवारों का किया ऐलान

डॉक्टर महताब लोनी गाजियाबाद से
फुरकान चौधरी गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ से
हाजी आरिफ धौलाना हापुड़ से
रफत खान- सीवाल खास- मेरठ
जीशान आलम- सरधाना- मेरठ
तस्लीम अहमद- किठोर -मेरठ
अमजद अली -बेहट- सहारनपुर
शाहीन रजा खान- बरेली 124- बरेली
मरगूब हसन- सहारनपुर देहात -सहारनपुर
गौरतलब है कि यूपी में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने लगभग 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। ऐसे में कयास लागए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हीं सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी जहां मुस्लिम वोटर्स की संख्या अधिक है। यूपी में मुस्लिम वोटर्स की आबादी लगभग 20 फीसदी है। करीब 125 सीटों पर मुस्लिम वोटर्स ही हार और जीत का फैसला करते हैं।

यह भी पढ़ें : बगावत पर उतरा CM का भाई, अब निर्दलीय लड़ेगा चुनाव
अनुरोध

आप अवगत ही हैं कि हिन्दुस्तान डेली न्यूज देवीपाटन मण्डल का प्रमुख न्यूज पोर्टल है। पोर्टल की महत्वपूर्ण प्रादेशिक व राष्ट्रीय खबरों को भी इस ग्रुप में स्थान मिलता है। अवांछित सामग्री से ग्रुप को बचाने के लिए एडमिन के अलावा अन्य किसी के द्वारा भी पोस्ट किया जाना प्रतिबंधित है। डिस्अपीरिंग मैसजेज की सेटिंग आन होने के कारण ग्रुप पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री सात दिन बाद स्वतः नष्ट हो जाती है अर्थात् ग्रुप में जाकर बार-बार ‘क्लीर चैट’ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। खबरों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण खबरें ही ग्रुप पर पोस्ट की जाती हैं। www.hindustandailynews.com पर क्लिक कर पोर्टल की सभी खबरों को आप पढ़ सकते हैं। खबरों को लेकर यदि आपके कोई सुझाव हों तो उनका स्वागत है।
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल/वाट्सएप 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular